Powered By Blogger

Sunday, March 18, 2012

होली है

होली की मची है धमाल
बिरज में होली खेले नंदलाल

सोने के कढाऊ में
रंग घुले हैं
खेले नंद का लाल
बिरज में होली खेले नंदलाल |

चांदी के थाल में
गुलाल मुस्काये
संजुंगी गौरी के गाल
बिरज में होली खेले नंदलाल |


पीताम्बरी हैं कृष्ण कन्हैया
राधा रानी है केसरिया
झूमें ग्वाल ओ बाल,(जोड़ी बनी है कमाल )
बिरज में होली खेले नंदलाल |


सरस गोपियाँ
प्रीत उछारें
गावें, रसिया ओ फाग
बिरज में होली खेले नंदलाल |


नटवर नागर की हमजोली
बरसानेवाली  है अलबेली
होगी आज निहाल
बिरज में होली खेले नंदलाल |


कान्हा मलेंगे गुलाल
बिरज में होली खेले नंदलाल |



मोहिनी चोरड़िया


No comments:

Post a Comment